08 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

8 March 2025 Panchang: आज 8 मार्च दिन शनिवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी है। यह सुबह 08.17 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Mar 08, 2025 पर 5:01 AM
8 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 8 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और शनिवार दिन है। यह तिथि सुबह 08.17 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आयुष्मान योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 09.35 बजे से सुबह 11.04 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

08 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त


फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि – 8 मार्च 2025 को सुबह 08.17 बजे तक नवमी तिथि रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी।

आयुष्मान योग - 8 मार्च 2025 को शाम 04.24 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा।

आर्द्रा नक्षत्र - 08 मार्च 2025 को रात 11.29 बजे तक।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 09.36 बजे से सुबह 11.04 बजे तक

मुंबई- सुबह 09.52 बजे से सुबह 11.21 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 09.38 बजे से सुबह 11.06 बजे तक

लखनऊ – सुबह 09.21 बजे से सुबह 10.49 बजे तक

भोपाल- सुबह 09.34 बजे से सुबह 11.03 बजे तक

कोलकाता – सुबह 08.50 बजे से सुबह 10.19 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 09.53 बजे से सुबह 11.22 बजे तक

चेन्नई- सुबह 09.21 बजे से सुबह 10.50 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.38 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.25 बजे

Rangbhari Ekadashi 2025: कब है रंगभरी एकादशी? जानें इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा का महत्व

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।