आज 8 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और शनिवार दिन है। यह तिथि सुबह 08.17 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आयुष्मान योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 09.35 बजे से सुबह 11.04 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
