Amarnath Yatra 2025: बाबा बर्फानी की बहुप्रतीक्षित अमरनाथ यात्रा इस साल तीन जुलाई से शुरू होगी और 9 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा (रक्षा बंधन) के दिन समाप्त होगी। अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक के बाद बुधवार (5 मार्च) को इसका ऐलान किया गया। इस साल की तीर्थयात्रा 37 दिनों तक चलेगी। इस दौरान भक्तों को भगवान शिव का आशीर्वाद लेने का अवसर मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू होगी। इसमें 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर परमिट जारी किए जाएंगे।
