बसंत पंचमी का त्योहार मां सरस्वती के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। मां सरस्वती को विद्या, संगीत, कला और ज्ञान की देवी माना जाता है, इसलिए इस दिन छात्र और विद्वान उनकी विशेष पूजा करते हैं। इसके अलावा भगवान विष्णु और कामदेव की पूजा का भी इस दिन महत्व है।यह पर्व सिर्फ सरस्वती पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे तक्षक पूजा, बागेश्वरी जयंती और रति-काम महोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इसे शुभ माना जाता है और इस दिन कई लोग नए काम की शुरुआत करते हैं।
