Get App

Bhai Dooj 2024: भाई दूज आज, सिर्फ इस समय करें तिलक, जानें शुभ मुहूर्त और तिलक विधि

Bhai Dooj 2024 Tilak Muhurat: देश भर में आज भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार भाई दूज यानी द्वितीय तिथि की शुरुआत 2 नवंबर को रात 8.22 बजे से हो गई है। इस तिथि का समापन 3 नवंबर रात 11.06 बजे तक है। इस दिन बहनें भाई के तिलक लगाती हैं। इसके साथ ही भाई की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Nov 03, 2024 पर 8:55 AM
Bhai Dooj 2024: भाई दूज आज, सिर्फ इस समय करें तिलक, जानें शुभ मुहूर्त और तिलक विधि
Bhai Dooj 2024 Tilak Muhurat: भाई दूज हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है।

दिवाली के पांच दिन के उत्सव का आज (3 नवंबर 2204) आखिरी दिन है। आज ही के दिन भाई दूज मनाया जाता है। आज के दिन बहनें अपने भाई के तिलक कर लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं। इस दिन भाई अपनी बहन के यहां भोजन करते हैं। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज मनाया जाता है। इस त्योहार को देशभर में भाई फोटा, भाऊ बीज, भाई बिज, भाऊ बीज, भ्रातृ द्वितीय, यम द्वितीया, भतृ दित्य, भाई तिहार और भाई टिक्का के नाम से भी जाना जाता है।

भाई दूज के दिन तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त की शुरुआत दोपहर 1.19 बजे से लेकर 3.22 बजे तक है। इसके बाद राहुकाल शुरू हो जाएगा। ऐसे में भाई दूज के दिन तिलक लगाने के लिए कुल 2 घंटे 12 मिनट तक का समय मिलेगा।

शाम के समय कब करें टीका

वहीं, भाई दूज पर शाम को तिलक का मुहूर्त शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें