Bhai Dooj 2024 Date: कब है भाई दूज 2 या 3 नवंबर? जान लें सही तारीख और टीका करने का सही समय

Bhai Dooj 2024 Date: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व भाई दूज नजदीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं, और बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार और शगुन देते हैं

अपडेटेड Oct 27, 2024 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
Bhai Dooj 2024: इस साल भाई दूज कब मनाया जाएगा।

Bhai Dooj 2024 Date: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व भाई दूज आने वाला है।  इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं, और बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार और शगुन देते हैं। प्राचीन ग्रंथों के अनुसार यह पर्व हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार भाई दूज कब मनाया जाएगा, इसे लेकर काफी कन्फ्यूजन है क्योंकि 31 अक्टूबर के बाद 1 नवंबर का दिन खाली है। ज्यादातर दिवाली के अगले दिन गोवर्धन और उसके अगले दिन भाई दूज होता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।

भाई को टीका करने का शुभ मुहूर्त

भाई दूज 2024 की सही तारीख इस साल भाई दूज का पर्व शनिवार 2 नवंबर 2024 की रात 8:21 बजे शुरू होगा और रविवार 3 नवंबर 2024 की शाम 7:52 बजे समाप्त होगा। ज्योतिषी राधाकांत वत्स के अनुसार उदया तिथि के आधार पर इस बार भाई दूज रविवार 3 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा।


भाई दूज 2024 शुभ मुहूर्त रविवार 3 नवंबर 2024 को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:51 बजे से 5:43 बजे तक रहेगा। ज्योतिषी वत्स ने बताया कि दूसरा पहर यानी दोपहर का समय 1:10 बजे से 3:22 बजे तक रहेगा। इस बीच विजय मुहूर्त 1:54 बजे से 2:38 बजे तक रहेगा। तिलक के लिए शुभ मुहूर्त तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:16 बजे से 3:27 बजे तक रहेगा, जिसमें लगभग ढाई घंटे का समय बहनों को अपने भाइयों को तिलक करने के लिए मिलेगा।

क्यों कहते हैं यम द्वितीया

भाई दूज का महत्त्व पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन यमराज अपनी बहन यमुनाजी से मिलने आए थे और तब से ही भाई दूज का पर्व यम द्वितीया के रूप में मनाया जाने लगा। ऐसा माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में तिलक करने से भाई को सौभाग्य की प्राप्ति होती है और वह दीर्घायु होता है।

भाई दूज का यह पर्व सिर्फ एक तिलक तक सीमित नहीं है, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की गहराई और प्यार को भी दर्शाता है। इस विशेष दिन पर बहनें अपने भाइयों के सुख-समृद्धि की कामना करती हैं और भाई भी अपनी बहनों के प्रति प्रेम और सुरक्षा का वचन देते हैं।

भाई दूज 2024: तिथि और समय (Bhai Dooj 2024- Date and Time)

त्योहार Date and Time
भाई दूज रविवार, 3 नवंबर 2024
भाई दूज का मुहूर्त 1:10 शाम से 3:21 शाम, 2 घंटे 12 मिनट
यम द्वितीया रविवार, 3 नवंबर 2024

Gold Price: 1,00,000 नहीं जाएगा सोना! न हों परेशान, इस साल के अंत तक सस्ता होगा गोल्ड, जा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।