पांच दिन के दिवाली महोत्सव की शुरुआत आज (29 अक्टूबर 2024) हो गई है। इसमें धनतेरस को पहला स्थान दिया गया है। इस दिन विशेष रूप से दीवाली की खरीददारी की जाती है। इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। हिंदू धर्म में धनतेरस के पर्व को बहुत खास माना जाता है। इसकी रौनक भाई दूज तक रहती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है। इस दिन समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि ने अमृत कलश लेकर अवतार लिया था। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना गया है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।