Get App

Dhanteras 2024 Shopping Time: धनतेरस पर सोना-चांदी-बर्तन खरीदने के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, लक्ष्मीजी होंगी प्रसन्न

Dhanteras 2024: धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है, दिवाली से पहले मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। हिंदू धर्म में इसे धन के देवता कुबेर, आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2024 पर 8:00 AM
Dhanteras 2024 Shopping Time: धनतेरस पर सोना-चांदी-बर्तन खरीदने के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, लक्ष्मीजी होंगी प्रसन्न
Dhanteras 2024: धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है, दिवाली से पहले मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है।

Dhanteras 2024: धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है, दिवाली से पहले मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। हिंदू धर्म में इसे धन के देवता कुबेर, आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है। इस दिन लोग सोना-चांदी, बर्तन और झाड़ू खरीदते हैं, क्योंकि इसे शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस का त्योहार मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा, जो दिवाली के पांच दिनों के त्योहार की शुरुआत का संकेत है।

धनतेरस 2024

शुभ मुहूर्त और पूजा का समय धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7:00 बजे से रात 8:49 बजे तक रहेगा। यह कुल 1 घंटा और 50 मिनट का समय होगा, जिसमें लोग भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा करेंगे। यम दीपम भी इसी दिन मनाया जाएगा, जो दीप जलाकर भगवान यम को समर्पित होता है।

प्रदोष काल: शाम 6:12 बजे से रात 8:53 बजे तक

वृषभ काल: शाम 7:00 बजे से रात 8:49 बजे तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें