Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन इन चीजों की करें खरीदारी, जिंदगी भर नहीं होगी पैसों की कमी

Dhanteras Shopping 2024: धनतेरस का त्योहार हर साल बहुत ही धूमधाम और भक्ति के साथ मनाया जाता है। धनतेरस दिवाली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन लोग माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा-अर्चना करते हैं। उनसे सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इस दिन लोग कुछ न कुछ चीजें जरूर खरीदते हैं। आइये जानते हैं इस दिन क्या खरीदना शुभ रहता है

अपडेटेड Oct 22, 2024 पर 4:31 PM
Story continues below Advertisement
Dhanteras Shopping 2024: धनतेरस के दिन झाड़ू, नमक, खरीदना शुभ माना जाता है।

धनतेरस का त्योहार हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। यह हर साल अत्यधिक भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाता है। त्रयोदशी के इस शुभ दिन पर लोग अपने घर को रोशनी से सजाते हैं और दीपक जलाते हैं। धनतेरस पर खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर और धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा करने से साल भर घर में धन और समृद्धि बनी रहती है। सोना चांदी के अलावा कुछ और भी चीजें हैं। जिनको खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन इन चीजों के खरीदने से आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। आइये जानते हैं क्या खरीदें

हर साल धनतेरस, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। यह दिन बेहद शुभ होता है। इसकी वजह ये है कि इस दिन प्रदोष व्रत भी रहता है। इस दिन कुछ वस्तुएं हैं, जिनकी खरीदारी करने से माता लक्ष्मी अत्यधिक प्रसन्न होती हैं। घर में आर्थिक उन्नति होती है।

धनतेरस के दिन करें झाड़ू की खरीदारी


धनतेरस पर झाड़ू घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। झाड़ू को मां लक्ष्‍मी का प्रतीक माना गया है। इसलिए इस दिन झाड़ू घर में जरूर लानी चाहिए। जिस तरह झाड़ू हमारे घर को साफ करती है। उसी तरह से मां लक्ष्‍मी हमारे मन के मैल को साफ करके उसे अच्‍छे विचारों से भर देती हैं।

नमक

अगर आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन नमक की खरीदारी जरूर करें। इस उपाय को करने से कमाई में बढ़ोतरी होती है। इसके साथ ही धन संबंधी परेशानी दूर होने लगती है।

धनिया

धनतेरस पर धनिया जरूर खरीदना चाहिए। मां लक्ष्‍मी को धनिया अर्पित करें। थोड़ा सा धनिया अपने धन के स्‍थान पर भी छिड़क दें। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी की कृपा हम सभी को सदैव के लिए प्राप्‍त होगी। धनिए को खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है। ध्‍यान रखें कि इस इस धनिए का प्रयोग खाने में नहीं करना चाहिए। दीपावली के बाद इस धनिए को चाहें तो गाय को खिला सकते हैं।

गोमती चक्र

अगर आप आय और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन गोमती चक्र खरीदकर जरूर घर लाएं। इस उपाय को करने से आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलता है।

पान के पत्ते

पान के पत्‍ते मां लक्ष्‍मी को विशेष रूप से प्रिय माने जाते हैं। इसलिए धनतेरस के दिन पान के 5 पत्‍ते जरूर खरीदकर लाएं। पान के पत्‍ते लेकर मां लक्ष्‍मी को चढ़ाएं और अगले दिन इन पत्‍तों को दीपावाली का त्‍योहार पूरा हो जाने के बाद आप बहते जल में प्रवाहित कर सकते हैं।

लक्ष्मी – गणेश प्रतिमा

धनतेरस के शुभ अवसर पर आपको अपने घर में धन की देवी मां लक्ष्‍मी और शुभ लाभ के देवता गणेशजी की मूर्ति अवश्‍य लानी चाहिए। याद रखें कि यह प्रतिमा मिट्टी की बनी होनी चाहिए। ताकि इन्‍हें अगले साल विसर्जित करके उसके स्‍थान पर नई प्रतिमा ला सकें। इस दिन गणेश-लक्ष्‍मी की प्रतिमा लाने से आपके घर में सुख समृद्धि का वास होता है।

Dhanteras-2024: धनतेरस की रात घर के बाहर जलाएं यम दीपक, अकाल मौत का भय होगा दूर

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Oct 22, 2024 4:27 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।