दिवाली पर्व को लेकर हर जगह धूम मची हुई है। बाजार रोशनी से नहाया हुआ है। हर तरफ रंग बिरंगी लाइट्स, मूर्तियों से दुकानें सजी हुई हैं। हिंदू धर्म में दिवाली को ‘दीपों की रोशनी’ का पर्व कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीपावली मनाई जाती है। इस बार दिवाली की अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 3.52 बजे से शुरू होगी। अगले दिन 1 नवंबर को शाम 6.16 बजे इसका समापन होगा। कहते हैं कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की उपासना करने से घर में धन दौलत की बरसात होती है।
