फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का विशेष महत्व है, क्योंकि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पावन विवाह संपन्न हुआ था। इसी कारण यह तिथि महाशिवरात्रि के रूप में धूमधाम से मनाई जाती है। यह पर्व भक्ति, साधना और शिव प्रेम का प्रतीक है, जब श्रद्धालु उपवास रखते हैं, मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से माहौल को भक्तिमय बना देते हैं। महाशिवरात्रि के इस शुभ अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देकर इस पावन दिन को और भी खास बनाते हैं।
