Get App

Holika Dahan 2025 Muhurat: आज है होलिका दहन, रहेगा भद्रा का साया, जानें शुभ मुहूर्त और कैसे करें पूजा

Holika Dahan 2025 Muhurat: होली का पर्व उत्साह और उमंग का प्रतीक है, लेकिन इस साल इसकी तारीख को लेकर भ्रम बना हुआ है। होली 14 मार्च को या 15 मार्च को मनाई जाएगी? इससे पहले 13 मार्च को होलिका दहन होगा, जिसका शुभ मुहूर्त भद्रा समाप्त होने के बाद रात 10:54 बजे से मध्यरात्रि 12:45 बजे तक रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 13, 2025 पर 9:55 AM
Holika Dahan 2025 Muhurat: आज है होलिका दहन, रहेगा भद्रा का साया, जानें शुभ मुहूर्त और कैसे करें पूजा
Holika Dahan 2025: 13 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 10:54 बजे से 12:45 बजे तक है।

होलिका दहन के बाद रंग की होली खेली जाती है। हिंदू धर्म में होली को उत्साह का पर्व माना गया है। होली का पर्व देश ही नहीं विदेशों में भी मनाया जाता है। मथुरा और काशी की होली तो पूरी दुनिया में मशहूर है। देश के कोने-कोने में इस पर्व की धूम दिखाई देने लगी है। होली (Holi 2025) से पहले होलिका दहन की परंपरा है। आज (13 मार्च 2025) होलिका दहन है। मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। लेकिन इस बार होलिका दहन के समय भद्रा का साया पड़ रहा है। ऐसे में होलिका दहन के लिए बहुत कम समय मिलने वाला है।

हर साल होलिका दहन का त्योहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन होता है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है। माना जाता है कि जिस घर में होलिका दहन होती है। उस घर में कभी भी नकारात्मक शक्तियां का प्रभाव नहीं होता है। सनातन धर्म में होलिका दहन के लिए पंचांग देखने की परंपरा है। यही कारण है कि होलिका दहन के दौरान शुभ मुहूर्त, पूजा विधि का विशेष महत्व है।

जानिए कब है होलिका दहन

लोकल 18 से बातचीत करते हुए ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने कहा कि ऋषिकेश पंचांग के अनुसार इस साल भी होलिका दहन के दिन भद्रा का साया रहेगा। 13 मार्च को होलिका दहन है। आज (13 मार्च) सुबह 10.04 बजे से भद्रा की शुरुआत होगी। समापन उसी दिन रात 10.30 बजे होगी। होलिका दहन करने का शुभ मुहूर्त 13 मार्च रात्रि 10.54 बजे के बाद है। यह मध्य रात्रि 12.45 बजे तक रहेगा। 13 मार्च को ही साल का पहला चंद्र ग्रहण भी रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें