होलिका दहन हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और अगले दिन, 14 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाई जाएगी। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए सही मुहूर्त का ध्यान रखना आवश्यक होता है, क्योंकि यदि इसे अशुभ समय यानी भद्रा काल में किया जाए, तो इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। विशेष रूप से होलिका दहन को भद्रा काल में करना वर्जित माना गया है, क्योंकि इससे अनिष्टकारी परिणाम हो सकते हैं।
