होलिका दहन सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि ये बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन अग्नि में नारियल, पान और सुपारी अर्पित करने की परंपरा है, जिसे जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मकता को आमंत्रित करने के लिए किया जाता है। मान्यता है कि होलिका दहन की पवित्र अग्नि में समर्पित चीजें न केवल हमारे अंदर की बुराइयों को जलाती हैं, बल्कि सफलता, समृद्धि और उन्नति का मार्ग भी खोलती हैं। आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी ये दिन बेहद खास माना जाता है। कहते हैं कि इस रात किए गए उपाय और प्रार्थनाएं जल्दी फल देती हैं।
