तिल सिर्फ हमारी त्वचा की सुंदरता को नहीं बढ़ाते, बल्कि ज्योतिष शास्त्र में इन्हें व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और आर्थिक स्थिति से भी जोड़ा जाता है। मान्यता है कि शरीर के विभिन्न अंगों पर तिल का स्थान यह संकेत देता है कि कोई व्यक्ति धनवान बनेगा या उसे जीवनभर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कुछ जगहों पर तिल होना सौभाग्यशाली माना जाता है, जो सफलता और समृद्धि दिलाने वाला होता है, जबकि कुछ स्थानों पर तिल का होना फिजूलखर्ची या आर्थिक अस्थिरता का संकेत देता है।
