Get App

Ramadan 2025 Starting Date: भारत में रमजान कब से होगा शुरू, कैसे रखें रोजा? जानिए पूरी डिटेल

Ramadan Starting Date: रमजान का महीना इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है। मुस्लिम इस महीने 29 या 30 रोजे रखते हैं। आखिरी दिन ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। रजमान की तरीख को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। रमजान के पहले रोजे की तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 27, 2025 पर 1:02 PM
Ramadan 2025 Starting Date: भारत में रमजान कब से होगा शुरू, कैसे रखें रोजा? जानिए पूरी डिटेल
Ramadan 2025 Starting Date: मुसलमानों के लिए रमजान का महीना बड़ा ही पाक यानी पवित्र माना जाता है।

इस्लाम धर्म में रमजान का महीना विशेष और पाक यानी पवित्र माना जाता है। रमजान इस्लामी कैलेंडर का 9वां महीना होता है। इसी महीने में ईद-उल-फितर मनाई जाती है। रमजान के 30 दिनों में हर मुसमान रोजा रखता है, लेकिन रमाजन सिर्फ भूख प्यास को काबू करने का महीना नहीं है। इस्लामिक मान्यता है कि रमजान रूह यानी आत्मा को पाक करने और अल्लाह के करीब जाने का महीना है। इस पूरे महीने मुसलमान अल्लाह की इबादत करते हैं। इसके साथ ही अल्लाह से अपने गुनाहों की मगफिरत की दुआ करते हैं। लेकिन इस साल रमजान का पहला रोजा कब रखा जाएगा। चलिए इस बारे में बताते हैं।

बता दें कि रमजान के पहले रोजे की तारीख चांद के दिखने पर निर्भर करती है। अगर भारत में रमजान का चांद 28 फरवरी को दिखता है तो पहला रोजा 1 मार्च को होगा। अगर नहीं तो रोजा की शुरुआत 2 मार्च से होगी। वैसे ज्यादातर विद्वान पहला रोजा 2 मार्च को पड़ने की उम्मीद जता रहे हैं। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि 1 मार्च से शुरुआत होगी।

रमजान है अरबी शब्द

रमजान अरबी का शब्द और इस्लामिक महीना है। यह महीना रोजे के लिए खास होता है। रोजे को अरबी भाषा में सौम कहा जाता है। सौम का मतलब रुकना, ठहरना यानी खुद पर नियंत्रण या काबू करना होता है। फारसी में उपवास को रोजा कहते हैं। भारत के मुस्लिम समुदाय पर फारसी का प्रभाव ज्यादा होने की वजह से उपवास को फारसी शब्द ही उपयोग किया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें