विजया एकादशी हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ मानी जाती है। यह एक पवित्र व्रत है, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं, विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत कथा का पाठ करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विजया एकादशी का व्रत सभी प्रकार के पापों से मुक्ति दिलाता है और जीवन में सफलता प्राप्त करने में सहायक होता है। ये एकादशी फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को आती है। इस वर्ष विजया एकादशी 24 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी।
