1 फरवरी को आने वाले बजट से कोरोना की मार से जूझ रही इकोनॉमी और इंडस्ट्री को बड़ी उम्मीदें हैं। ऐसे में बजट से पेपर सेक्टर की क्या उम्मीदें हैं इस पर  बात करते हुए  JK Paper प्रेसिडेंट और डायरेक्टर ए एस मेहता ने सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि इस बजट में सरकार को घरेलू इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाना चाहिए। ए एस मेहता की पर्याप्त इंपोर्ट ड्यूटी लगाने की मांग है। उन्होंने ये भी कहा कि इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़त से सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। लकड़ी पर लगने वाला GST भी घटाया जाना चाहिए। विदेशी कंपनियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा घटाने पर फोकस होना चाहिए।

इसी तरह होटल इंडस्ट्री की बजट उम्मीदें पर INDIAN HOTEL के MD&CEO और CII TOURISM COUNCIL के चेयरमैन PUNEET CHHATWAL ने सीएनबीसी-आवाज़ के साथ खास बातचीत में कहा कि टूरिज्म सेक्टर को इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा मिलना चाहिए। पूरी दुनिया में 10 फीसदी नौकरियां टूरिज्म सेक्टर से  आती हैं। टूरिज्म सेक्टर का GDP में योगदान 10 फीसदी है। इसको देखते हुए टूरिज्म सेक्टर को इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा देने की जरूरत है। राज्यों के स्तर पर टूरिज्म का इंडस्ट्री का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि होटल सेक्टर पर टैक्स घटाने की जरूरत है। टैक्स घटाने से भी टैक्स कलेक्शन में बढ़ोतरी होगी।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।