देश के 90% फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन का फोकस AI, GenAI पर, कंपनियों का इनोवेशन पर जोर

सर्वे में बैंकों, बीमा कंपनियों और फिनटेक कंपनियों सहित 31 फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन ने भाग लिया। रिपोर्ट के अनुसार, AI और GenAI इंडियन फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के इनोवेशन के लिए फोकस एरिया के रूप में उभरे हैं। इसमें 90 फीसदी लोगों ने इन्हें इनोवेशन के लिए प्राइमरी टेक्नोलॉजी बताया है

अपडेटेड Sep 15, 2024 पर 5:53 PM
Story continues below Advertisement
भारत में 90 फीसदी फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन इनोवेशन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और जनरेटिव AI (GenAI) पर फोकस कर रहे हैं।

भारत में 90 फीसदी फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन इनोवेशन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और जनरेटिव AI (GenAI) पर फोकस कर रहे हैं। PwC इंडिया की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 'मैपिंग द फिनटेक इनोवेशन लैंडस्केप इन इंडिया' शीर्षक वाले इस रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 74 फीसदी रिस्पॉन्स में डेटा एनालिटिक्स भी प्रमुखता से उभर कर सामने आया है। यह बताता है कि फाइनेंशियल सर्विसेज (FS) सेक्टर में इनसाइट्स और डिसीजन-मेकिंग में इसका खास रोल है।

सर्वे में 31 फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन ने लिया हिस्सा

इसमें कहा गया है कि सर्वे में बैंकों, बीमा कंपनियों और फिनटेक कंपनियों सहित 31 फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन ने भाग लिया। रिपोर्ट के अनुसार, “AI और GenAI इंडियन फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के इनोवेशन के लिए फोकस एरिया के रूप में उभरे हैं। इसमें 90 फीसदी लोगों ने इन्हें इनोवेशन के लिए प्राइमरी टेक्नोलॉजी बताया है।"


सर्वे में दिलचस्प नतीजे सामने आए

सर्वे के मुताबिक, 84 फीसदी लोगों ने कहा कि कस्टमर एक्सपीरियंस और इंगेजमेंट – अधिग्रहण, ऑनबोर्डिंग और सर्विसिंग इनोवेशन इनिशिएटिव के लिए प्रमुख क्षेत्र था। इसके अलावा, 50 फीसदी से अधिक पार्टिसिपेंट्स ने प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूशन को इनोवेशन के प्रमुख क्षेत्र के रूप में उजागर किया।

रिपोर्ट कहती है कि यह भी ध्यान देने वाली बात है कि कई प्रतिक्रियाओं में रिस्क मैनेजमेंट, ऑपरेशन और रेगुलेटरी कंप्लायंस का बार-बार उल्लेख किया जाना, चल रही तकनीकी प्रगति के बीच मजबूत गवर्नेंस फ्रेमवर्क को बनाए रखने में क्षेत्र की तत्परता को दिखाता है।

पीडब्ल्यूसी इंडिया के पार्टनर और पेमेंट्स ट्रांसफॉर्मेशन लीडर मिहिर गांधी ने कहा कि चूंकि फिनटेक इंडस्ट्री लगातार विकसित हो रहा है, इसलिए यह स्पष्ट है कि ग्रोथ को डिजिटल सिक्योरिटी और रेगुलेटरी कंप्लायंस की बड़ी चुनौतियों के साथ बैलेंस किया जाना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।