Get App

AI Investment: 18 महीने एआई को लेकर अहम, लेकिन लटकी है इन 3 मोर्चे पर तलवार

AI Investment: एआई में निवेश को लेकर मार्केट में निराशा छाई हुई है और पिछले एक महीने में तो बाजार में कोई नई डील नहीं हुई है। ऐसे में आगे क्या हो सकता है, इसे लेकर गोल्डमैन की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि तीन बातों में से कोई एक ने भी झटका दिया तो एआई को करंट लग सकता है लेकिन छह ऐसी कंपनियों का भी जिक्र है जो अपने दम पर अच्छा रिटर्न हासिल कर सकती हैं। गोल्डमैन के मुताबिक अगले 18 महीने काफी अहम हैं। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 2:22 PM
AI Investment: 18 महीने एआई को लेकर अहम, लेकिन लटकी है इन 3 मोर्चे पर तलवार
गोल्डमैन (Goldman) की रिपोर्ट के मुताबिक AI निवेश पर मुनाफे को लेकर सवाल बढ़ रहे हैं। अगले 18 महीने तय कर सकते हैं कि कौन-सी एआई कंपनियां टिकेंगी।

AI Investment: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर दुनियाभर की टेक कंपनियां इस समय डेटा सेंटर, एडवांस्ड चिप्स और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश कर रही हैं। हालांकि अब इस निवेश से वास्तविक कमाई और मुनाफा हासिल करने की क्षमता पर सवाल उठने लगे हैं। गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले 18 महीने एआई इंडस्ट्री के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं। इस दौरान पता चलेगा कि किन कंपनियों का बिजनेस मॉडल टिकाऊ है और किन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक सोशल कैपिटल के फाउंडर और सीईओ Chamath Palihapitiya का कहना है कि एआई में निवेश की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि इसका इस्तेमाल करने वाली कंपनियों को वास्तव में इससे कितना फायदा हो पाता है। उनके मुताबिक फिलहाल ऐसी कंपनियों की संख्या लगभग शून्य है जो एआई के कारण अपनी कमाई या मुनाफे में स्पष्ट रूप से बढ़ोतरी दिखा सकें।

बड़ी टेक कंपनियों की स्थिति बेहतर

सोशल कैपिटल के फाउंडर का कहना है कि 18 महीने में आखिरी नतीजा तो सामने नहीं आएगा लेकिन यह स्पष्ट होने लगेगा कि कौन-से बिजनेस मॉडल टिकाऊ हैं। गोल्डमैन के मुताबिक गूगल (Google) की अल्फाबेट (Alphabet), एमेजॉन (Amazon), माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), मेटा (Meta), ओरेकल (Oracle) और स्पेसएक्स (SpaceX) जैसी छह बड़ी कंपनियां अपने एआई निवेश पर 15% या उससे अधिक रिटर्न हासिल कर सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें