Allen Career Institute ने आभा माहेश्वरी को बनाया डिजिटल इनिशिएटिव का CEO, Meta में कर चुकी हैं काम

आभा के पास प्रोडक्ट मैनेजमेंट, ग्रोथ और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी में पार्टनरशिप में 20 साल का अनुभव है। कंपनी ने बताया कि वह बेंगलुरु में एलन की डिजिटल और टेक टीम को तैयार करेगी और उन्हें लीड करेगी। इसके तहत छात्रों के बेहतर रिजल्ट के लिए डिजिटल-फर्स्ट प्रोडक्ट तैयार किया जाएगा

अपडेटेड May 23, 2023 पर 6:41 PM
एलन करियर इंस्टीट्यूट ने आभा माहेश्वरी को एलन डिजिटल का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया है।

भारत की लीडिंग एजुकेशन कंपनी एलन करियर इंस्टीट्यूट (Allen Career Institute) ने आभा माहेश्वरी को एलन डिजिटल का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया है। आभा के पास प्रोडक्ट मैनेजमेंट, ग्रोथ और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी में पार्टनरशिप में 20 साल का अनुभव है। कंपनी ने बताया कि वह बेंगलुरु में एलन की डिजिटल और टेक टीम को तैयार करेगी और उन्हें लीड करेगी। इसके तहत इसके तहत छात्रों के बेहतर रिजल्ट के लिए डिजिटल-फर्स्ट प्रोडक्ट तैयार किया जाएगा।

Meta में कर चुकी हैं काम

आभा ने पहले अपने सैन फ्रांसिस्को ऑफिस में Meta में भारत के लिए कॉमर्स और पेमेंट, प्रोडक्ट पार्टनरशिप के डायरेक्टर और हेड के रूप में काम किया। उन्होंने स्ट्रेटेजी, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंटीग्रेशन के एक्जीक्यूशन का नेतृत्व किया और इसे ग्लोबल प्रोग्राम में बढ़ाया। वह उस कोर लीडरशिप टीम का भी हिस्सा थीं, जिसने फेसबुक के विज्ञापन डेवलपर इकोसिस्टम को मल्टी-बिलियन-डॉलर प्रोग्राम में बनाया और बढ़ाया।


एलन के CEO ने क्या कहा?

एलन करियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा के अनुसार आभा की प्रोडक्ट मैनेजमेंट, ग्रोथ और ग्लोबल कंज्यूमर टेक कंपनियों में साझेदारी में विशेषज्ञता से एलन में डिजिटल-फर्स्ट कंज्यूमर एक्सपीरियंस को बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आभा की नियुक्ति दुनिया भर से टॉप टैलेंट को लाकर अपनी लीडरशिप टीम को मजबूत करने के लिए एलन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।"

आभा माहेश्वरी ने क्या कहा?

आभा माहेश्वरी ने अपनी नियुक्ति पर कहा, "ऐसे समय में एलन के साथ जुड़कर मैं रोमांचित हूं, जब टेक्नोलॉजी के माध्यम से शिक्षा में क्रांति आ रही है। मैं एलन की शैक्षणिक विरासत को आगे बढ़ाने और टेक-इनेबल, डिजिटल एक्सपीरियंस के माध्यम से शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।