Amazon India ने त्यौहारी सीजन से पहले 12% तक घटाया सेलिंग फीस, जानिए डिटेल

Amazon India ने कहा, इन बदलावों के साथ एमेजॉन इंडिया पर विक्रेताओं को कई उत्पाद कैटेगरी में सेलिंग फीस में तीन से 12 फीसदी तक की कमी का लाभ मिलेगा।” बयान के अनुसार, नए रेट कार्ड से खास तौर पर 500 रुपये से कम कीमत वाले प्रोडक्ट बेचने वाले सेलर्स को फायदा होगा

अपडेटेड Aug 24, 2024 पर 4:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन इंडिया ने फेस्टिव सीजन से पहले कई प्रोडक्ट कैटेगरी में सेलिंग फीस में कटौती का ऐलान किया है।

ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन इंडिया (Amazon India) ने फेस्टिव सीजन से पहले कई प्रोडक्ट कैटेगरी में सेलिंग फीस में कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने आज शनिवार को इसमें 12 फीसदी तक की कटौती की जानकारी दी। एमेजॉन इंडिया ने कहा कि सेलिंग फीस में यह कटौती 9 सितंबर से लागू होगी। इस कटौती से सेलर्स को प्लेटफॉर्म पर अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने में मदद मिलेगी और ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।

Amazon India का बयान

Amazon India ने कहा, “इन बदलावों के साथ एमेजॉन इंडिया पर विक्रेताओं को कई उत्पाद कैटेगरी में सेलिंग फीस में तीन से 12 फीसदी तक की कमी का लाभ मिलेगा।” बयान के अनुसार, नए रेट कार्ड से खास तौर पर 500 रुपये से कम कीमत वाले प्रोडक्ट बेचने वाले सेलर्स को फायदा होगा।


एमेजॉन इंडिया के सेलिंग पार्टनर सर्विसेज के डायरेक्टर अमित नंदा ने कहा, “एमेजॉन पर हम स्मॉल और मीडियम बिजनेस से लेकर उभरते उद्यमियों और स्थापित ब्रांडों तक सभी साइज के बिजनेस को सपोर्ट करने में निवेश करते हैं। शुल्क में कमी सीधे हमारे सेलर्स, विशेष रूप से छोटे बिजनेस से प्राप्त फीडबैक पर आधारित है।”

कंपनी ने कहा कि हालांकि शुल्क में कटौती का समय त्योहारी सीजन के साथ मेल खाता है, लेकिन ये बदलाव अस्थायी नहीं हैं। शुल्क में कमी से विक्रेताओं को दिवाली की खरीदारी के समय और त्योहारों के बाद भी अपने ऑपरेशन को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा।

नंदा ने कहा, "सेलर्स, खास तौर पर किफायती प्रोडक्ट बेचने वालों को एमेजॉन पर शुल्क में कमी का एक्सपीरियंस होगा। इससे उन्हें अपने बिजनेस में तेजी से ग्रोथ के लिए फिर से निवेश करने का अवसर मिलेगा।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।