Anthropic News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में नौकरी पाने के लिए सिर्फ तकनीकी महारत होना काफी नहीं है। दिग्गज एआई कंपनी एंथ्रॉपिक के सीईओ डेरियो एमोडेई का कहना है कि अगर किसी शख्स के पास बढ़िया टैलेंट है लेकिन उसका व्यवहार और काम करने का तरीका कंपनी की संस्कृति के हिसाब से नहीं है तो एंथ्रॉपिक में उसे नौकरी नहीं मिलेगी। उनका दावा है कि कंपनी ऐसे कई कैंडिडेट्स को रिजेक्ट भी कर चुकी है जो कंपनी के वर्क कल्चर के हिसाब से नहीं थे। उन्होंने ये बातें आईपीओ आने से पहले 13 नवंबर को JPMorgan Chase के सीईओ जेमी डिमन के साथ लाइवस्ट्रीम बातचीत में कहीं। डेरियो ने इसमें कंपनी की हायरिंग पॉलिसी और वर्कप्लेस कल्चर पर अपनी राय रखी।
इन 4 तरह को लोगों को Anthropic में नौकरी नहीं
डेरियो ने कहा कि कंपनी चार तरह के लोगों को टैलेंट होने के बावजूद नौकरी नहीं देना चाहती-
-ऐसे लोग जो टीम की सफलता के बजाय खुद सुर्खियों में रहना चाहते हैं।
-जो टीम वर्क नहीं कर सकते यानी कि दूसरे एंप्लॉयीज के साथ मिलकर काम नहीं कर पाते।
-जिनका फोकस सिर्फ अपने फायदे पर होता है और जो समाज के हित को प्राथमिकता नहीं देते।
एथ्रॉपिक में वर्क कल्चर को क्यों दी जाती है प्राथमिकता?
डेरिया का कहना है कि किसी भी कंपनी के लिए टैलेंट और वर्कप्लेस कल्चर सबसे महत्वपूर्ण चीजें हैं। वह अपने कुल समय का करीब 40 से 50% हिस्सा इन्हीं दोनों चीजों पर खर्च करते हैं। उन्होंने बताया कि साल 2021 में एंथ्रॉपिक बनाते समय सभी सात को-फाउंडर्स ने मिलकर तय किया था कि कंपनी में अच्छे टैलेंट के साथ बेहतर वर्क कल्चर भी डेवलप किया जाएगा। डेरियो के मुताबिक अगर आप लगातार इस पर टिके रहते हैं, तो शुरुआत में थोड़ी तकलीफ हो सकती है, लेकिन इससे आपको एक ऐसी टीम मिलती है जहां सब मिलकर काम करते हैं और सभी एक ही तरफ होते हैं।
हर दो हफ्ते में होती है मीटिंग
एंथ्रॉपिक खुद को 'हाई-ट्रस्ट, लो-ईगो' ऑर्गनाइजेशन बताती है। कंपनी ने अपने आईपीओ ड्राफ्ट में खुद को ऐसी कंपनी बताया है, जहां सबसे अच्छा तर्क जीतता है, न कि सबसे तेज आवाज या सबसे बड़ा पद। डेरियो का कहना है कि एंप्लॉयीज के बीच पारदर्शिता बनाए रखने की कोशिशों के तहत हर दो हफ्ते में उनके साथ एक मीटिंग डेरियो विजन क्वेस्ट (Dario Vision Quest) होती है। इसमें डेरियो कंपनी के सभी डेवलपमेंट्स पर चर्चा करते हैं।
लंबे समय से बने हुए हैं एंप्लॉयीज
डेरियो का कहना है कि इन सब तरीकों से कंपनी को अपने एंप्लॉयीज को बनाए रखने में मदद मिली है। उन्होंने बताया कि कंपनी के सभी सात को-फाउंडर्स अभी भी एंथ्रॉपिक के साथ जुड़े हुए हैं, और कंपनी के शुरुआती 100 एंप्लॉयीज में से तीन-चौथाई से अधिक लोग आज भी वहां काम कर रहे हैं। कंपनी की आईपीओ फाइलिंग के अनुसार पिछले 12 महीने में एट्रीशन यानी एंप्लॉयीज के कंपनी छोड़ने की दर महज 1% के करीब ही रही। कंपनी के सीईओ ने यह भी दावा किया कि प्रोडक्ट टीम के दो एंप्लॉयीज कंपनी छोड़ने के दो हफ्ते के भीतर ही वापस लौट आए और कहा था कि माफ करना, हमें तब एहसास नहीं हुआ कि हमारे पास क्या था।