भारत में हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या अप्रैल महीने में सालाना आधार पर 2.4 फीसदी बढ़ गई है। इस अवधि के दौरान 132 लाख यात्रियों ने हवाई सफर किया है। हालांकि, इसके पिछले महीने यानी मार्च के मुकाबले डोमेस्टिक एयर ट्रैफिक में मामूली गिरावट आई है। मार्च 2024 में 133.68 लाख डोमेस्टिक एयर पैसेंजर्स ने यात्रा की थी। डायरेक्टोरेज जनवर ऑफ सिविल एविएशन यानी DGCA ने आज 21 मई को ये आंकड़े जारी किए हैं।
