पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के लिए राहत की खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक पर नए कस्टमर जोड़ने को लेकर लगाए गए प्रतिबंध हटा लिए हैं। RBI के इस कदम के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा अपने मोबाइल ऐप BoB World के माध्यम से नए कस्टमर्स को जोड़ सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सुधार को लेकर किए गए उपायों के बाद RBI ने मोबाइल ऐप पर नए ग्राहकों को शामिल करने की अनुमति दी है।
