Bank of Baroda 30 नवंबर को जारी करेगा 5000 करोड़ का बॉन्ड, जानिए डिटेल

Bank of Baroda के बॉन्ड के लिए बोली 30 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया के इलेक्ट्रॉनिक बिडिंग प्लेटफॉर्म पर होगी। बांड की पे-इन डेट 1 दिसंबर है। पे-इन डेट वह तारीख है जब जारीकर्ता और निवेशकों के बीच बॉन्ड और फंड का आदान-प्रदान होगा

अपडेटेड Nov 29, 2023 पर 7:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) 30 नवंबर को 5000 करोड़ रुपये का बॉन्ड जारी करने जा रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) 30 नवंबर को 5000 करोड़ रुपये का बॉन्ड जारी करने जा रहा है। मनी मार्केट के सूत्रों ने यह जानकारी दी। इश्यू का बेस साइज 1,000 करोड़ रुपये है और 4000 करोड़ रुपये से अधिक का सब्सक्रिप्शन बरकरार रखा गया है। सूत्रों ने बताया कि बॉन्ड 10 साल में या 1 दिसंबर 2033 को मैच्योर होंगे। इस बीच आज 29 नवंबर को BoB के शेयरों में 0.28 फीसदी की मामूली तेजी देखी गई और यह स्टॉक 197.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

बॉन्ड से जुड़ी डिटेल

इन बॉन्डों के लिए बोली 30 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया के इलेक्ट्रॉनिक बिडिंग प्लेटफॉर्म पर होगी। बांड की पे-इन डेट 1 दिसंबर है। पे-इन डेट वह तारीख है जब जारीकर्ता और निवेशकों के बीच बॉन्ड और फंड का आदान-प्रदान होगा। क्रिसिल और इंडिया रेटिंग्स द्वारा बॉन्ड को 'स्टेबल' आउटलुक के साथ 'AAA' रेटिंग दी गई है। बॉन्ड का मिनिमम एप्लिकेशन साइज 1 लाख रुपये और 1 लाख रुपये के मल्टीपल में है।


इन्होंने भी जुटाया बॉन्ड से फंड

28 नवंबर को पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, एडेल फाइनेंस कंपनी लिमिटेड और ऑक्सिलो फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड ने बॉन्ड रूट से 2,749.60 करोड़ रुपये जुटाए। एडेल फाइनेंस ने तीन बांड जारी किए, जो तीन साल और दो साल में मैच्योर होंगे। पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने 10 साल के बॉन्ड के जरिए 7.70 फीसदी पर 2,625 करोड़ रुपये जुटाए। इससे पहले, केनरा बैंक, श्रीराम हाउसिंग फाइनेंस, टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज और कीर्तन फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड ने बॉन्ड के जरिए फंड जुटाया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।