BoM और सेंट्रल बैंक के MD का बढ़ा कार्यकाल, सरकार ने फैसले को दी मंजूरी

सूत्रों के मुताबिक केबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमेटी (ACC) ने BoM के MD और CEO ए एस राजीव के कार्यकाल को उनकी रिटायरमेंट तक छह महीने के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी है। इसके अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के MD और CEO एम वी राव का कार्यकाल 31 जुलाई 2025 तक बढ़ा दिया गया है

अपडेटेड Nov 05, 2023 पर 10:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सरकार ने पब्लिक सेक्टर के दो बैंकों - बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर्स (MD) का कार्यकाल बढ़ा दिया है।

सरकार ने पब्लिक सेक्टर के दो बैंकों - बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर्स (MD) का कार्यकाल बढ़ा दिया है। इस फैसले को आज 5 नवंबर को मंजूरी दी गई। राजीव को 2018 में BoM का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया था, जबकि राव ने 2021 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमडी और सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला था।

कब तक के लिए बढ़ा कार्यकाल

सूत्रों के मुताबिक केबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमेटी (ACC) ने BoM के MD और CEO ए एस राजीव के कार्यकाल को उनकी रिटायरमेंट तक छह महीने के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी है। सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के MD और CEO एम वी राव का कार्यकाल 31 जुलाई 2025 तक बढ़ा दिया गया है।


दोनों शेयर हरे निशान पर हुए बंद

बता दें कि बीते शुक्रवार को BoM के शेयरों में 0.23 फीसदी की मामूली तेजी देखी गई और यह स्टॉक 42.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। वहीं, दूसरी ओर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 44.10 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।