Get App

Bank of Maharashtra Q3 results: दिसंबर तिमाही में 33% बढ़ा मुनाफा, एसेट क्वालिटी में सुधार

Bank of Maharashtra ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि दिसंबर तिमाही में उसकी नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 24.56 फीसदी बढ़कर 2,466 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 1,980 करोड़ रुपये थी। वहीं, तिमाही आधार पर इसमें 1.39 फीसदी की वृद्धि हुई है

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jan 16, 2024 पर 3:34 PM
Bank of Maharashtra Q3 results: दिसंबर तिमाही में 33% बढ़ा मुनाफा, एसेट क्वालिटी में सुधार
Bank of Maharashtra ने आज 16 जनवरी को वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

Bank of Maharashtra Q3 results : बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने आज 16 जनवरी को वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 33.61 फीसदी बढ़कर 1,036 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही के दौरान बैंक के नेट इंटरेस्ट इनकम और एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला है। इस बीच आज कंपनी के शेयरों में 0.79 फीसदी की गिरावट आई है और यह 50 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

Bank of Maharashtra : कैसे रहे तिमाही नतीजे

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि दिसंबर तिमाही में उसकी नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 24.56 फीसदी बढ़कर 2,466 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 1,980 करोड़ रुपये थी। वहीं, तिमाही आधार पर इसमें 1.39 फीसदी की वृद्धि हुई है।

बैंक की ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) 31 दिसंबर 2023 को घटकर 2.04 फीसदी हो गई, जो 31 दिसंबर 2022 को 2.94 फीसदी थी। नेट एनपीए 31 दिसंबर 2023 को घटकर 0.22 फीसदी हो गई, जो 31 दिसंबर 2022 को 0.47 फीसदी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें