भारतपे (BharatPe) के कोफाउंडर और CEO अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) इस समय सोशल मीडिया पर एक सेलेब्रिटी बन गए हैं। रियल्टी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के जज के तौर पर उनकी बेबाक टिप्पणियों को लोग खूब पंसद कर रहे हैं और उनके ऊपर तमाम मीम्स और रील बनाकर शेयर कर रहे हैं। अशनीर भी अपनी इस नई लोकप्रियता का न सिर्फ आनंद ले रहे हैं, बल्कि वे इसे और बढ़ावा देकर बिजनेस की दुनिया से दूर सोशल मीडिया पर अपनी नई छवि बनाने में लगे हैं। इसके लिए वह अपने ऊपर बनने वाले तमाम अच्छे मीम और रील को बढ़ावा देने, कंटेट क्रिएटर्स को इंटरव्यू देने और सोशल मीडिया पर हर जगह अपनी एक्टिव मौजूदगी पर ध्यान दे रहे हैं।
