Ola Electric: सॉफ्टबैंक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स में इंडिया और EMEA के हेड और ओला इलेक्ट्रिक में एक प्रमुख स्टेकहोल्डर सुमेर जुनेजा ने भाविश अग्रवाल की तारीफ की है। उन्होंने ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर भाविश अग्रवाल की उनके महत्वाकांक्षी विजन को पूरा करने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि भाविश ने अपना वादा पूरा किया है और ये EV क्रांति की शुरुआत की है। जुनेजा ने इस बात पर जोर दिया कि इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) क्रांति को आगे बढ़ाने में अग्रवाल की भूमिका के चलते इसके आईपीओ को लेकर निवेशकों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
