BHEL ने भारत सरकार को भुगतान किया 88 करोड़ रुपये का फाइनल डिविडेंड, जानिए डिटेल

यह डिविडेंड सरकार की BHEL में 63.17 फीसदी हिस्सेदारी के एवज में दिया गया है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कंपनी के शेयरधारकों को भुगतान किया गया कुल डिविडेंड 139 करोड़ रुपये से अधिक है। आज 5 अक्टूबर को कंपनी के शेयरों में 0.039 फीसदी की गिरावट आई है और यह 127.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है

अपडेटेड Oct 05, 2023 पर 6:01 PM
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने भारत सरकार को फाइनल डिविडेंड के रूप में 88 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए भारत सरकार को फाइनल डिविडेंड के रूप में 88 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। इंजीनियरिंग फर्म ने आज गुरुवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि BHEL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नलिन सिंघल ने फाइनल डिविडेंड का 88 करोड़ रुपये का चेक केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय को सौंपा।

    सरकार की कंपनी में 63.17 फीसदी हिस्सेदारी

    यह डिविडेंड सरकार की कंपनी में 63.17 फीसदी हिस्सेदारी के एवज में दिया गया है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कंपनी के शेयरधारकों को भुगतान किया गया कुल डिविडेंड 139 करोड़ रुपये से अधिक है। आज 5 अक्टूबर को कंपनी के शेयरों में 0.039 फीसदी की गिरावट आई है और यह 127.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।


    FY24 की पहली तिमाही में कंपनी को घाटे का सामना करना पड़ा था। इस दौरान कंपनी ने करीब 188 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट लॉस दर्ज किया है। कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 5595 करोड़ रुपये हो गया, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 5006 करोड़ रुपये था।

    कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

    पिछले एक महीने में BHEL के शेयरों में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 80 फीसदी चढ़ चुका है। इस साल कंपनी के शेयर 60 फीसदी चढ़े हैं। वहीं, पिछले एक साल में इसने करीब 100 फीसदी मुनाफा कराया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।