Biocon ने Peter Bains को नियुक्त किया ग्रुप का CEO, किरण मजूमदार-शॉ को करेंगे रिपोर्ट

Biocon ने आज 18 सितंबर को बताया कि पीटर बेन्स की यह नियुक्ति आज से प्रभावी हो गई है। वे सीधे बायोकॉन ग्रुप की चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ को रिपोर्ट करेंगे। इस स्ट्रेटेजिक एग्जीक्यूटिव रिस्पॉन्सिबिलिटी को संभालने के लिए बेन्स ने बायोकॉन बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर का पद छोड़ दिया है

अपडेटेड Sep 18, 2023 पर 9:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बायोकॉन (Biocon) के बोर्ड ने ग्रुप CEO के रूप में पीटर बेन्स (Peter Bains) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

बायोकॉन (Biocon) के बोर्ड ने ग्रुप CEO के रूप में पीटर बेन्स (Peter Bains) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। बायोकॉन ने आज 18 सितंबर को बताया कि पीटर बेन्स की यह नियुक्ति आज से प्रभावी हो गई है। वे सीधे बायोकॉन ग्रुप की चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ को रिपोर्ट करेंगे। इस स्ट्रेटेजिक एग्जीक्यूटिव रिस्पॉन्सिबिलिटी को संभालने के लिए बेन्स ने बायोकॉन बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर का पद छोड़ दिया है। कंपनी ने कहा, "इस तरह, वह कंपनी की ऑडिट समिति, रिस्क मैनेजमेंट कमेटी और स्टेकहोल्डर रिलेशन कमेटी के सदस्य भी नहीं रहे हैं।”

बायोकॉन ग्रुप की चेयरपर्सन ने नियुक्ति पर क्या कहा?

मजूमदार-शॉ ने इस नियुक्ति पर कहा, मुझे बायोकॉन ग्रुप में ग्रुप सीईओ के रूप में पीटर का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। बायोकॉन लिमिटेड के सीईओ और एमडी सिद्धार्थ मित्तल, बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड के सीईओ और एमडी श्रीहास तांबे और सिंजीन इंटरनेशनल लिमिटेड के सीईओ और एमडी जोनाथन हंट के पास अपने बिजनेस का इंडिपेंडेंट चार्ज बना रहेगा और वे ग्रुप में लीडरशिप को मजबूत करने के लिए पीटर के साथ काम करेंगे।"


पीटर इस रोल के लिए हैं फिट : मजूमदार-शॉ

मजूमदार-शॉ ने आगे कहा कि पीटर के पास इस रोल के लिए एक यूनिक फिट और प्रोफ़ाइल है, जिसमें ग्लोबल लीडरशिप एक्सपीरियंस और बायोफार्मास्युटिकल फील्ड में सफलता और बायोकॉन ग्रुप की व्यापक समझ है। उन्होंने 5 सालों तक सिंजीन का नेतृत्व किया है और 2015 में इसे बेहद सफल आईपीओ तक पहुंचाया है। उन्होंने आगे कहा, "मुझे भरोसा है कि यह नियुक्ति बायोकॉन ग्रुप की कंपनियों के इंटीग्रेटेड बिजनेस ऑब्जेक्टिव को पूरा करेगी और सभी स्टेकहोल्डर्स को अतिरिक्त मूल्य प्रदान करेगी।"

बायोकॉन ने कहा कि बेन्स के पास बोर्ड ऑफ डायरेक्टर, सीईओ और सीनियर कॉरपोरेट लेवल सहित स्ट्रेटेजिक और ऑपरेशनल लीडरशिप का 30 साल से अधिक का वैश्विक अनुभव है। उन्होंने 2010 से लगभग छह साल तक कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी सिंजीन इंटरनेशनल लिमिटेड के सीईओ और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में काम किया। उनको कंपनी की सफल पब्लिक लिस्टिंग का भी श्रेय जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।