Bitcoin का प्राइस सोमवार को 25,000 डॉलर के नीचे आ गया। यह दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टकरेंसी का 18 महीने में सबसे कम प्राइस है। दुनियाभर में इनवेस्टर्स रिस्की एसेट्स में पैसे निकाल रहे हैं। इसका असर सोमवार को Bitcoin पर भी पड़ा है।

Bitcoin का प्राइस सोमवार को 25,000 डॉलर के नीचे आ गया। यह दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टकरेंसी का 18 महीने में सबसे कम प्राइस है। दुनियाभर में इनवेस्टर्स रिस्की एसेट्स में पैसे निकाल रहे हैं। इसका असर सोमवार को Bitcoin पर भी पड़ा है।
सोमवार को बिटकॉइन का प्राइस करीब 10 फीसदी गिरकर 24,692 डॉलर पर आ गया। इससे पहले दिसंबर 2020 में बिटकॉइन इस लेवल पर था। उधर, स्टॉक मार्केट में भी बड़ी गिरावट आई है। शुक्रवार को अमेरिका में इंटरेस्ट रेट बढ़ने से वहां स्टॉक मार्केट्स में बड़ी गिरावट आई।
AvaTrade के एनालिस्ट नईम असलम ने कहा, "इक्विटी मार्केट्स और बिटकॉइन के बीच संबंध मजबूत हो रहा है।" नवंबर 2021 में बिटकॉइन का प्राइस रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। उसके बाद से यह 65% गिर चुका है।
पिछले 8 महीने में क्रिप्टोकरेंसी में आई गिरावट से इनवेस्टर्स के 2 लाख करोड़ डॉलर डूब गए हैं। सोमवार को आई गिरावट के बाद क्रिप्टोकरेंसी का बाजार पूंजीकरण गिरकर 1.02 लाख करोड़ डॉलर रह गया है। करीब सभी प्रमुख क्रिप्टो की कीमतें अपने रिकॉर्ड हाई से आधा रह गई हैं।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका में इनफ्लेशन बढ़ने के डर से क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी बिकवाली हुई। शेयरों की तरह इनवेस्टर्स क्रिप्टो को भी रिस्की एसेट मान रहे हैं। इसलिए वे इसमें बिकवाली कर रहे हैं।
इथेरियम (Ethereum) के प्राइस में भी गिरावट आई है। यह बीते 14 महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गया है। इसका भाव 1350 डॉलर चल रहा है। Solana का प्राइस करीब 30 फीसदी गिरा है। यह करीब 29 डॉलर पर है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर सेंटिमेंट में बदलाव नहीं आता है तो क्रिप्टो में गिरावट जारी रह सकती है।
सरकार इंडिया में क्रिप्टोकरेंसी के रेगुलेशन के लिए व्यापक नियम बना रही है। सरकार क्रिप्टो से जुड़े सभी पक्षों से इस बारे में चर्चा कर रही है। उधर, RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि केंद्रीय बैंक क्रिप्टो को लेकर अपनी चिंता से केंद्र सरकार को अगवत करा चुका है।
दास ने हाल में मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा था, "क्रिप्टोकरेंसी फाइनेंशियल सिस्टम की स्टैबिलिटी के लिए बड़ा खतरा हैं। केंद्रीय बैंक इस बारे में सरकार के कंसल्टेशन पेपर का इंतजार कर रहा है।" RBI कई बार लोगों को क्रिप्टो में निवेश से जुड़े रिस्क के बारे में आगाह कर चुका है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।