Crypto News: मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) ने निवेशकों को तगड़ा चूना लगाया है। करीब चार महीने पहले $1.25 लाख के पार रहा बिटकॉइन अब $75 हजार के भी नीचे आ गया और निवेशकों के 40% से अधिक डूब गए। बिटकॉइन टूटकर 10 महीने के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ चुका है और फिलहाल यह उस लेवल के आस-पास है, जब ट्रंप की वापसी पर यह रॉकेट बना और नई ऊंचाई पर पहुंचा था। जब ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत रहे थे तो बिटकॉइन ने पहली बार 6 नवंबर 2024 को $75 हजार का लेवल पार किया था और अभी की बात करें तो यह फिर 74,550 के करीब आ गया।
Donald Trump के आने पर इस कारण बढ़ी थी BitCoin की चमक
डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी जीत की संभावना पर बिटकॉइन ने पहली बार 6 नवंबर 2024 को $75 हजार का रिकॉर्ड हाई लेवल पार किया था। हालांकि इससे पहले रिकॉर्ड हाई $73,797.68 था यानी कि इसने $74 हजार का भी लेवल ट्रंप के ही आने पर पार किया। ट्रंप के क्रिप्टो रिजर्व बनाने और इसे सपोर्ट करने वाली नीतियों के चुनावी वादे पर इसकी चमक बढ़ी थी। बिटकॉइन धड़ाधड़ छलांग लगाते हुए 7 अक्टूबर 2025 को $1,26,198.07 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था लेकिन अब इस हाई से यह काफी नीचे आ चुका है।
आखिर क्यों फिसला बिटकॉइन?
बिटकॉइन की चमक पिछले महीने जनवरी में करीब 11% फीकी पड़ी। इसमें लगातार चौथे महीने गिरावट आई जोकि वर्ष 2018 के बाद से इसके लिए अब तक सबसे लंबी चलने वाली गिरावट रही। डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख के तौर पर केविन वार्श (Kevin Warsh) के नाम को मंजूरी पर गोल्ड के भाव में एक दशक से भी अधिक समय में सबसे बड़ी गिरावट आई तो निवेशक सहम उठे और इसकी आंच वोलेटाइल समझे जाने वाले क्रिप्टो सेक्टर में भी दिखी। ऑर्बिट मार्केट्स की को-फाउंडर कैरोलीन मौरोन (Caroline Mauron) का कहना है कि वर्ष 2021 के हाई लेवल यानी $70 हजार के आस-पास से यह नीचे फिसला तो लॉन्ग टर्म कॉफिडेंस हिल सकता है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सिर्फ बिटकॉइन ने ही निवेशकों को झटका नहीं दिया है बल्कि मार्केट कैप के हिसाब से 10 सबसे बड़े क्रिप्टो भी लाल हैं। वीकली बात करें तो इनमें से कोई भी लाल नहीं है और मार्केट कैप के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो तो 23% से भी अधिक टूट गया। यहां टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव, 24 में उठा-पटक और एक हफ्ते में कितनी हलचल की डिटेल्स दी जा रही है-
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय