Get App

Crypto News: BitCoin आया 10 महीने के निचले स्तर पर, ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में 0% रिटर्न, रिकॉर्ड हाई से 40% नीचे

BitCoin Price: डोनाल्ड ट्रंप के एक बार फिर से अमेरिका का राष्ट्रपति बनने पर दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन की चमक जो बढ़ी कि पहली बार इसने $1 लाख का लेवल पार कर दिया तो अब स्थिति ये है कि ट्रंप के आने की आहट पर जो भाव था, उसके करीब ही यह आ गया। जानिए बिटकॉइन किस ऊंचाई तक पहुंचा था और अब इसमें गिरावट की वजह क्या है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 12:09 PM
Crypto News: BitCoin आया 10 महीने के निचले स्तर पर, ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में 0% रिटर्न, रिकॉर्ड हाई से 40% नीचे
BitCoin की चमक पिछले महीने जनवरी में करीब 11% फीकी पड़ी। इसमें लगातार चौथे महीने गिरावट आई जोकि वर्ष 2018 के बाद से इसके लिए अब तक सबसे लंबी चलने वाली गिरावट रही।

Crypto News: मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) ने निवेशकों को तगड़ा चूना लगाया है। करीब चार महीने पहले $1.25 लाख के पार रहा बिटकॉइन अब $75 हजार के भी नीचे आ गया और निवेशकों के 40% से अधिक डूब गए। बिटकॉइन टूटकर 10 महीने के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ चुका है और फिलहाल यह उस लेवल के आस-पास है, जब ट्रंप की वापसी पर यह रॉकेट बना और नई ऊंचाई पर पहुंचा था। जब ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत रहे थे तो बिटकॉइन ने पहली बार 6 नवंबर 2024 को $75 हजार का लेवल पार किया था और अभी की बात करें तो यह फिर 74,550 के करीब आ गया।

Donald Trump के आने पर इस कारण बढ़ी थी BitCoin की चमक

डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी जीत की संभावना पर बिटकॉइन ने पहली बार 6 नवंबर 2024 को $75 हजार का रिकॉर्ड हाई लेवल पार किया था। हालांकि इससे पहले रिकॉर्ड हाई $73,797.68 था यानी कि इसने $74 हजार का भी लेवल ट्रंप के ही आने पर पार किया। ट्रंप के क्रिप्टो रिजर्व बनाने और इसे सपोर्ट करने वाली नीतियों के चुनावी वादे पर इसकी चमक बढ़ी थी। बिटकॉइन धड़ाधड़ छलांग लगाते हुए 7 अक्टूबर 2025 को $1,26,198.07 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था लेकिन अब इस हाई से यह काफी नीचे आ चुका है।

आखिर क्यों फिसला बिटकॉइन?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें