बोरोसिल ग्रुप (Borosil Group) को अगले चार साल में अपना रेवेन्यू दोगुना यानी 7000 करोड़ रुपये पर पहुंचने की उम्मीद है। यह कंपनी कांच के प्रोडक्ट्स, लेबोरेटरी इक्विपमेंट और सोलर ग्लास बनाती है। बोरोसिल के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन श्रीवर खेरुका ने कहा कि कंपनी के सभी बिजनेस वर्टिकल में डबल डिजिट ग्रोथ के कारण कुल रेवेन्यू बढ़ेगा। बीते शुक्रवार को बोरोसिल लिमिटेड के शेयरों में 0.65 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 443.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 5,300 करोड़ रुपये है।
