Jack Dorsey tweet : ट्विटर के पूर्व CEO जैक डोरसी ने कहा, Bitcoin लेगा यूएस डॉलर की जगह

जैक डोरसी ने ग्रैमी अवार्ड विजेता रैपर कार्दी बी के ट्विटर पर पूछे गए सवाल का दिया था जवाब

अपडेटेड Dec 21, 2021 पर 8:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोरसी 2018 से ही बिटकॉइन के सुपरफैन हैं

Jack Dorsey : ट्विटर के पूर्व सीईओ और को-फाउंडर जैक डोरसी ने ट्वीट करके कहा है कि बिटकॉइन (Bitcoin) भविष्य में अमेरिकी डॉलर (American dollar) की जगह ले लेगा। यह ट्वीट ग्रैमी अवार्ड विजेता रैपर कार्दी बी (Cardi B) के ट्विटर पर पूछे गए सवाल के जवाब में था, जिसमें उन्होंने पूछा था कि क्या क्रिप्टो ग्रीनबैक की जगह ले लेगा। डोरसी ने प्रश्न के उत्तर में कहा, “हां, बिटकॉइन जगह ले लेगा।”

बिटकॉइन और ईथर की कीमतें चढ़ीं

इस ट्वीट के बाद, कॉइनडेस्क पर बिटकॉइन और ईथर (Ether) की कीमतों में 5.6 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई। खबर पब्लिश होने तक बिटकॉइन 48,677.03 डॉलर और इथेरियम 4,021.04 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।

डिजिटल पेमेंट्स कंपनी स्क्वायर (Square) के सीईओ डोरसी 2018 से ही बिटकॉइन के सुपरफैन हैं। स्क्वायर ने हाल में अपना कॉरपोरेट नाम बदलकर ब्लॉक कर लिया है।

इस साल अगस्त में डोरसी ने ट्वीट किया था, “#Bitcoin एक बड़े स्तर पर बंटे हुए देश (और आखिरकार दुनिया को) को यूनाइट करेगी।”


पराग अग्रवाल ने ली डोरसी की जगह

ट्विटर के पूर्व बॉस नवंबर में सीईओ पोस्ट से हट गए थे और उनकी जगह चीफ टेक्निकल ऑफिसर पराग अग्रवाल ने ले ली थी। ट्विटर में अपने कार्यकाल के दौरान, टेक अरबपति प्लेटफॉर्म पर बिटकॉइन टिपिंग (Bitcoin tipping) को सक्षम बनाने में अहम भूमिका निभाई थी और एनएफटी अथेंटिकेशन को जोड़ने का वादा किया था। मौजूदा सीईओ अग्रवाल ट्विटर में डिसेंट्रलाइज्ड प्रोजेक्ट्स से काफी हद तक जुड़े हुए हैं।

डोरसी बिटकॉइन से जुड़े कई प्रोजेक्ट पर कर रहे हैं काम

अक्टूबर में डोरसी ने कहा था कि ब्लॉक व्यक्तिगत और बिजनेसेस के लिए कस्टम सिलिकन और ओपन सोर्स पर आधारित बिटकॉइन माइनिंग सिस्टम के विकास पर काम करेगी। ब्लॉक के बिटकॉइन पर केंद्रित कई प्रोजेक्ट हैं।

डोरसी ने ट्वीट में कहा था, “यदि हम ऐसा करते हैं तो हम अपने हार्डवेयर वालेट मॉडल को फॉलो करेंगे, जो कम्युनिटी के साथ मिलकर विकास करने से संबंधित है।” इस बीच कार्डी बी और डोरसी के बीच हुए ट्वीट्स को लेकर सोशल मीडिया पर खासी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।