Netflix ने पहली बार India में घटाए रेट, अब 199 की जगह 149 रुपये में मिलेगा प्लान

Netflix पहली बार भारत में अपने प्लान्स के रेट घटा रहा है

अपडेटेड Dec 14, 2021 पर 4:13 PM
Netflix ने पहली बार India में घटाए रेट

Netflix पहली बार भारत में अपने प्लान्स के रेट घटा रहा है। Netflix यहां साल 2016 में सर्विस शुरू करने के बाद पहली बार अपने प्लान्स की कीमत कम कर रहा है। दरअसल, Netflix अपने यूजर बेस को बढ़ाने और बढ़ती प्रतियोगिता के बीच ऐसा कर रहा है।

कंपनी ने अपने सबसे फेमस बेसिक 199 रुपये मासिक प्लान को घटाकर 149 रुपये कर दिया है। इसके अलावा एक और एंट्री-लेवल बेसिक प्लान जो ग्राहकों को एक समय में एक ही मोबाइल, टैबलेट, कंप्यूटर या टेलीविजन स्क्रीन पर SD में अपने शो और फिल्में देखने की इजाजत देता है, इस प्लान को 499 रुपये प्रति माह से घटाकर 199 रुपये कर दिया गया है।

इसके बाद दो स्क्रीन पर एक साथ HD कंटेट देने वाला प्लान 649 रुपये की जगह अब 499 रुपये में मिलेगा।


Netflix का सबसे महंगा महीने का 799 रुपये का प्लान 649 रुपये में मिलेगा। इस प्लान में एक साथ 4 डिवाइस पर अल्ट्रा हाई-डेफिनिशन क्वालिटी मिलती है।

नेटफ्लिक्स का मोबाइल-ओनली प्लान जो भारत में जुलाई 2019 में 199 रुपये प्रति माह पर पेश किया गया था, अब 149 रुपये प्रति मिलेगा। ये महीने वाला नये रेट के प्लान नए बिलिंग साइकिल से शुरू होंगे।

नेटफ्लिक्स इंडिया की वीपी-कंटेंट मोनिका शेरगिल ने मनीकंट्रोल को बताया कि वे 14 दिसंबर से मौजूदा सदस्यों के लिए एक नया ऑटो-अपग्रेड फीचर भी शुरू किया जा रहा है जिसमें एक पॉपअप दिखाई देगा और वह ग्राहकों को ऑटो-अपग्रेड की इजाजत देगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।