ओला (Ola) अगले कुछ महीनों के दौरान इक्विटी और कर्ज दोनों के जरिये 1 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए उसकी कई इन्वेस्टर्स से बातचीत जारी है। यह खबर इसलिए भी अहम हो जाती है क्योंकि ओला (Ola) की अगले साल आईपीओ (IPO) लिस्ट कराने की भी योजना है।
