Bridgestone India ने Tata Power से मिलाया हाथ, डीलरशिप पर ईवी चार्जर इंस्टॉल करने का है प्लान

इस चार्जर की एक घंटे में ही फोर-व्हीलर्स को पूरी तरह चार्ज करने की क्षमता होगी। इस तरह एक दिन में 20-24 व्हीकल चार्ज किए जा सकेंगे। डीलरशिप को लगे चार्जर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। यहां पर ब्रिजस्टोन के उपभोक्ताओं के अलावा सभी इलेक्ट्रिक वाहन मालिक इसकी सेवाएं ले सकेंगे

अपडेटेड Oct 10, 2023 पर 7:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ब्रिजस्टोन इंडिया (Bridgestone India) ने टाटा पावर (Tata Power) के साथ करार किया है।

टायर बनाने वाली कंपनी ब्रिजस्टोन इंडिया (Bridgestone India) ने टाटा पावर (Tata Power) के साथ करार किया है। ब्रिजस्टोन इंडिया ने देश भर में अपने डीलरों के यहां फोर-व्हीलर्स के लिए ईवी चार्जर लगाने के मकसद से यह एग्रीमेंट किया है। कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत टाटा पावर 25/30 किलोवाट घंटा क्षमता के डीसी फास्ट चार्जर ब्रिजस्टोन की डीलरशिप में स्थापित करेगी।

1 घंटे में चार्ज करने की होगी क्षमता

इस चार्जर की एक घंटे में ही फोर-व्हीलर्स को पूरी तरह चार्ज करने की क्षमता होगी। इस तरह एक दिन में 20-24 व्हीकल चार्ज किए जा सकेंगे। डीलरशिप को लगे चार्जर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। यहां पर ब्रिजस्टोन के उपभोक्ताओं के अलावा सभी इलेक्ट्रिक वाहन मालिक इसकी सेवाएं ले सकेंगे।


इनमें से पहली स्थापना पुणे-अहमदनगर रोड पर शिरूर में ब्रिजस्टोन के सेलेक्ट स्टोर सुपर टायर्स में किया गया और यह सभी इलेक्ट्रिक फोर -व्हीलर्स के लिए चालू है।

कंपनी का बयान

ब्रिजस्टोन इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर राजर्षि मोइत्रा ने कहा, "टाटा पावर के साथ यह साझा पहल यात्रा से जुड़े सॉल्यूशन मुहैया कराने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।" टाटा पावर के कारोबार विकास (ईवी चार्जिंग) प्रमुख वीरेंद्र गोयल ने कहा कि उनकी कंपनी चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने के अलावा इसके रखरखाव और ई-भुगतान सेवाओं को भी मुहैया कराएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।