टायर बनाने वाली कंपनी ब्रिजस्टोन इंडिया (Bridgestone India) ने टाटा पावर (Tata Power) के साथ करार किया है। ब्रिजस्टोन इंडिया ने देश भर में अपने डीलरों के यहां फोर-व्हीलर्स के लिए ईवी चार्जर लगाने के मकसद से यह एग्रीमेंट किया है। कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत टाटा पावर 25/30 किलोवाट घंटा क्षमता के डीसी फास्ट चार्जर ब्रिजस्टोन की डीलरशिप में स्थापित करेगी।
