Get App

Budget 2023: राइट होराइजन्स के अनिल रेगो की राय, बजट में मिडिल क्लॉस को मिल सकती है टैक्स राहत

Budget 2023:मैन्यूफैक्चरिंग पर सरकार का फोकस बना हुआ है। भारत को सर्विस सेक्टर में कई मामलों में बढ़त हासिल है। ऐसे में सर्विस सेक्टर पर फोकस करने से देश की इकोनॉमी के समग्र विकास को प्रोत्साहित किया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2023 पर 1:51 PM
Budget 2023: राइट होराइजन्स के अनिल रेगो की राय, बजट में मिडिल क्लॉस को मिल सकती है टैक्स राहत
मैन्यूफैक्चरिंग पर सरकार का फोकस बना हुआ है। भारत को सर्विस सेक्टर में कई मामलों में बढ़त हासिल है। ऐसे में सर्विस सेक्टर पर फोकस करने से देश की इकोनॉमी के समग्र विकास को प्रोत्साहित किया जा सकता है

Budget 2023: भारत में वेतन भोगी कर्मचारी सरकार को मिलने वाले रेवेन्यू के सबसे बड़े स्रोत हैं। इसके साथ ही 1 फरवरी को आने वाला आगामी बजट आम चुनाओं के पहले का मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। ऐसे में वित्तमंत्री छूट सीमा (exemption limit)बढ़ाकर और इनवेस्टमेंट पर इंसेंटिव देकर मिडिल क्लॉस को बड़ी राहत दे सकती हैं। राइट होराइजन्स के अनिल रेगो ने ये बातें मनीकंट्रोल से हुई एक बातचीत में कही हैं। इस बातचीत में राइट होराइजन्स के फाउंडर और फंड मैनेजर अनिल रेगो ने आगे कहा कि सरकार वित्तवर्ष 2024 के विनिवेश लक्ष्य को घटाकर 40000 करोड़ रुपए पर ला सकती है। सरकारी कंपनियों की बिक्री करना अपने में एक बहुत बहुत बड़ी चुनौती है। इसके अलावा सरकार 2022 के विनिवेश लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब नहीं रही है। ऐसे में वित्तवर्ष 2024 के विनिवेश लक्ष्य को घटाया जा सकता है।

घरेलू इकोनॉमी और खपत से जुड़ी कंपनियों पर लगाएं दांव

बाजार पर बात करते हुए अनिल रेगो ने रहा कि 2023 में चीन और भारत दुनिया के सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाले बाजार रहेंगे। भारत में 2023 में उन कंपनियों में सबसे बेहतर निवेश के मौके बनेंगे जो घरेलू इकोनॉमी से ज्यादा जुड़ी हैं।

बजट में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर होगा फोकस 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें