Union Budget 2024: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने यूनियन बजट 2023 (Budget 2023) में ईवी (Electric Vehicles) के लिए लोन पर इनकम टैक्स रिबेट को आगे नहीं बढ़ाया था। इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने का प्लान बना रहे लोगों को काफी निराशा हुई थी। सीतारमण 1 फरवरी, 2024 को पेश बजट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर टैक्स छूट का ऐलान कर सकती हैं। इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री बढ़ाने में मदद मिलेगी। सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का इस्तेमाल बढ़ाना चाहती है। इससे एक तरफ प्रदूषण घटेगा तो दूसरी तरफ क्रूड ऑयल के निर्यात में कमी आएगी।
