Budget 2023 : फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कुछ हफ्ते पहले कहा था कि यूनियन बजट 2023 अगले 25 साल की ग्रोथ के लिए बुनियाद तैयार करेगा। यह केंद्र की मोदी 2.0 सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा। ऐतिहासिक विश्लेषण के लिहाज से 25 साल का पीरियड छोटा हो सकता है। लेकिन, कुछ पीरियड ऐसे होते हैं जिनका असर लंबे समय तक बना रहता है। शायद 2023-2047 का पीरियड ऐसा ही होगा। 2022 अमृतकाल (Amritkaal) का पहला साल था। 25 साल का अमृतकाल 15 अगस्त, 1947 तक चलेगा। इस काल के खत्म होने पर इंडिया एक समृद्ध, विकसित समाज और सबको ले कर चलने वाला देश होगा, जिसके केंद्र में मानव कल्याण सबसे ऊपर होगा। बजट 2023 की नजरें अगले 25 साल के भारत पर हैं। ऐसा देश जो लगातार बढ़ रहा है, टेक्नोलॉजी के लेवल पर इनोवेशंस इसके लिए रास्ते बना रहे हैं। उपभोक्ताओं के सशक्त बनने के साथ ही कई स्तर पर प्रोडक्शन का प्रोसेस मजबूत हो रहा है।