प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार की इकोनॉमिक पॉलिसी पर नजरें लगी हैं। उम्मीद है कि एनडीए सरकार ग्रोथ की तेज रफ्तार बनाए रखने के लिए प्राइवेट इनवेस्टमेंट बढ़ाने पर फोकस करेगी। साथ ही उसका फोकस ग्रामीण इलाकों में लोगों की मुश्किलें दूर करने और महंगाई से राहत के उपायों पर भी होगा। सरकार रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा देने के भी उपाय कर सकती है। इससे बड़ी संख्या में रोजगार के मौके पैदा होंगे। रियल एस्टेट सेक्टर की तेज ग्रोथ का असर सीमेंट, स्टील, पेंट सहित कई सेक्टर की कंपनियों पर दिखता है।
