Get App

Budget 2024: कैपिटल गेंस टैक्स में हो सकता है बदलाव, जानिए दूसरे देशों में कैपिटल गेंस पर कितना लगता है टैक्स

टैक्स एक्सपर्ट्स लंबे समय से कैपिटल गेंस टैक्स के नियमों में बदलाव की मांग कर रहे हैं। इंडिया में अलग-अलग एसेट्स पर कैपिटल गेंस टैक्स के रेट्स अलग हैं। होल्डिंग पीरियड भी अलग-अलग एसेट्स के लिए अलग-अलग हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2024 पर 9:56 AM
Budget 2024: कैपिटल गेंस टैक्स में हो सकता है बदलाव, जानिए दूसरे देशों में कैपिटल गेंस पर कितना लगता है टैक्स
अमेरिका में किसी एसेट को 12 महीने से कम समय तक रखने पर पर्सनल इनकम टैक्स के रेट के हिसाब से टैक्स लगता है।

यूनियन बजट में कैपिटल गेंस टैक्स के नियमों में बदलाव हो सकता है। टैक्स एक्सपर्ट्स लंबे समय से कैपिटल टैक्स के नियमों में बदलाव की मांग करते आ रहे हैं। अभी अलग-अलग एसेट्स पर कैपिटल गेंस टैक्स के रेट्स अलग-अलग हैं। एसेट्स के होल्डिंग पीरियड भी अलग-अलग हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार को इन कंपनियों को दूर करना चाहिए। कैपिटल गेंस टैक्स के नियम एक जैसे होने चाहिए। मनीकंट्रोल ने यह जानने की कोशिश की है कि दूसरे देशों में कैपिटल गेंस टैक्स के नियम क्या हैं।

फ्रांस में कैपिटल गेंस पर 30% टैक्स

टैक्स कंसल्टंसी फर्म PwC के डेटा से पता चला है कि इंडिया में कैटिपल गेंस (Capital Gains) के रेट कई देशों के मुकाबले कम हैं, जबकि अमेरिका और यूनाइटेड किंग्डम जैसे कुछ देशों के करीब बराबर हैं। नार्वे में कैपिटल गेंस पर पर्सनल इनकम टैक्स के रेट के हिसाब से टैक्स लगता है। फ्रांस में कैपिटल गेंस पर 30 फीसदी टैक्स लगता है। इसके अलावा ज्यादा इनकम वाले लोगों पर 4 फीसदी का एक्सेप्शनल टैक्स लगता है। हालांकि, कम इनकम वाले लोगों के लिए कैपिटल गेंस पर प्रोग्रेसिव इनकम टैक्स रेट्स के विकल्प को सेलेक्ट करने की सुविधा है।

इंडिया में कैपिटल गेंस टैक्स के नियम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें