Budget 2024: वित्तमंत्री 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी। बजट से पहले हर सेक्टर से जुड़े लोग अपनी मांग सरकार के आगे रख रही है। भारत के तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने के बीच साइबर सुरक्षा एरिया से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि आगामी केंद्रीय बजट में धन के आवंटन के माध्यम से देश के डिजिटल एरिया की सुरक्षा को बढ़ावा देने के उपाय शामिल होंगे।
