Get App

Budget 2024: इनकम टैक्स से छूट की सीमा बढ़ाने और ईवी पर टैक्स डिडक्शन का हो सकता है ऐलान, Deloitte का अनुमान

Budget 2024: पिछले साल आए बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने नई टैक्स रीजीम में बेसिक एग्जेम्प्शन लिमिट बढ़ाई थी। लेकिन, पुरानी रीजीम में पिछले कई साल से बेसिक एग्जेम्प्शन लिमिट में बदलाव नहीं किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2024 पर 1:57 PM
Budget 2024: इनकम टैक्स से छूट की सीमा बढ़ाने और ईवी पर टैक्स डिडक्शन का हो सकता है ऐलान, Deloitte का अनुमान
Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लोगों के अपने घर के सपने को पूरा करने के लिए बजट में बड़े ऐलान कर सकती हैं।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जुलाई के तीसरे हफ्ते में यूनियन बजट पेश कर सकती हैं। इस बजट से इंडस्ट्री, आम लोगों, किसानों सहित समाज के हर वर्ग को कई उम्मीदें हैं। इसकी वजह यह है कि इस साल 1 फरवरी को पेश अंतरिम बजट में वित्तमंत्री ने कोई बड़ा ऐलान नहीं किया था। उन्होंने कहा था कि बड़े ऐलान के लिए जुलाई में पेश होने वाले फुल बजट का इंतजार करना होगा। इस बीच डेलॉयट ने यूनियन बजट से अपनी उम्मीदों के बारे में बताया है।

बेसिक एग्जेम्प्शन लिमिट 5 लाख हो सकती है

कंसल्टेंसी फर्म Deloitte का कहना है कि सरकार इस महीने पेश होने वाले बजट (Budget 2024) में इनकम टैक्स की बेसिक एग्जेम्प्शन लिमिट (Basic Exemption Limit) को बढ़ा सकती है। अभी इनकम टैक्स की नई रीजीम में बेसिक एग्जेम्प्शन लिमिट 3 लाख रुपये है। ओल्ड रीजीम में 2.5 लाख रुपये है। बेसिक एग्जेम्प्शन लिमिट का मतलब यह है कि अगर किसी व्यक्ति की सालान इनकम इस लिमिट तक है तो उसे इनकम टैक्स नहीं देना होगा। डेलॉयट को उम्मीद है कि सरकार बजट में इनकम टैक्स की नई रीजीम और पुरानी रीजीम के लिए बेसिक एग्जेम्प्शन लिमिट को बढ़ाकर सालाना 5 लाख रुपये कर सकती है। उसने कहा है कि स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाने से करोड़ों लोगों को फायदा होगा।

हाउस रेंट अलाउन्स के नियमों में बदलाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें