अगले महीने आने वाले बजट में इनकम टैक्स में राहत मिलने की उम्मीद है। इससे डिमांड बढ़ने से कंजम्प्शन को बढ़ावा मिलेगा, जिसका पॉजिटिव असर इकोनॉमिक ग्रोथ पर पड़ेगा। इंडिया में सबसे ज्यादा टैक्स स्लैब में टैक्स का रेट कई विकसित और विकासशील देशों के मुकाबले कम है। यह बात भी ध्यान देने वाली है कि फ्रांस और फिनलैंड जैसे देशों में जहां टैक्स के रेट्स ज्यादा हैं वहां सरकार की तरफ से लोगों को कई सुविधाएं मिलती हैं।
