वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपना लगातार सातवां बजट पेश करते हुए इतिहास रचने जा रही हैं। इसी के साथ वे पूर्व प्रधान मंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ देंगी। सीतारमण अगले महीने 65 साल की हो जाएंगी। उनको 2019 में भारत की पहली फुल टाइम महिला वित्त मंत्री बनाया गया था, जब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरा कार्यकाल के जबरदस्त जीत हासिल की थी। तब से सीतारमण लगातार छह बजट पेश कर चुकी हैं, जिसमें इस साल फरवरी में आया अंतरिम बजट भी शामिल है।
